गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए इन बातों का रखें ध्यान |
Summer Health Tips : गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है, गर्मी का मौसम शुरू होते ही गर्म हवाएं चलने लगती हैं, जिससे शरीर और त्वचा संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए गर्मियों में खाने-पीने का ध्यान रखना चाहिए। मौसम के हिसाब से खान-पान का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इससे आपकी त्वचा और शरीर में लाभ होगा।

तो आज हम बात करेंगे गर्मियों की परेशानियों से बचने के आसान उपायों की जिन्हें अपनाकर आप स्वस्थ रहेंगे। इन टिप्स को परिवार के सदस्यों के साथ जरूर शेयर करें, क्योंकि गर्मी का मौसम बहुत लम्बे समय तक रहता है जिसमें हमें बहुत सी बातों का ध्यान रखना होता है।
Also Read – Health Tips : शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कितने गिलास पानी पीना है जरूरी ?
गर्मियों में होने वाली परेशानिया
गर्मियों में गर्म हवा और हीट स्ट्रोक के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जैसे गर्मी के कारण चक्कर आना, उल्टी आना, चेहरे पर मुंहासे होना और गर्मियों में धूप से टैन होना और शरीर में पानी की कमी से सबसे बड़ी समस्या होती है। इन सब चीजों से बचने के लिए आप नीचे दिए गए आसान से उपाय अपनाएं और गर्मी से बचे |
1. मसालेदार खाने से दूर रहें।
गर्मियों में मसालेदार खाना कम खाना चाहिए क्योंकि तीखापन हमारे शरीर में गर्मी पैदा करता है | शरीर में पाचन तंत्र खराब हो जाता है और चेहरे पर मुंहासे और उल्टी की समस्या हो जाती है।

2. बहार से आने के बाद न नहाएं।
गर्मी के मौसम में शरीर गर्म रहता है, इसलिए कभी बाहर से आकर नहाया नहीं। कम से कम 20 मिनट बाद नहाएं। क्योंकि शरीर का तापमान गर्म रहता है और उस समय शरीर के तापमान में काफी परिवर्तन होता है, जिससे शरीर में सर्दी और गर्म की समस्या हो सकती है और तापमान ठंडा और गर्म हो जाता है जो शरीर के लिए ठीक नहीं है।
3. अधिक से अधिक पानी का सेवन करें।
गर्मियों में पानी की कमी का मतलब है कि डिहाइड्रेशन की समस्या हो गई है। इससे बचने के लिए थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें। पानी की कमी से शरीर में चक्कर आना, सिर दर्द और उल्टी इन सभी समस्याओं का कारण हो सकता है। रोजाना 5 से 8 लीटर पानी पीना चाहिए। चाहे वह पानी हो, जीरा, नारियल पानी या साधारण पानी।
4. सुबह नाश्ता करके ही घर से निकले।
सुबह नाश्ता करने से पूरे दिन शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और आलस्य, कमजोरी महसूस नहीं होती। हो सके तो सुबह चाय और कॉफी की जगह ग्रीन टी लें या नाश्ते में दलिया, उपमा का इस्तेमाल करें।
5. जूस का सेवन करें।
गर्मियों में ठंडी चीजों का सेवन करना चाहिए और जूस शरीर के लिए अच्छा होता है और इससे शरीर में ठंडक आती है। नारियल, संतरा, नींबू, गन्ना, खीरा, टमाटर का रस पीना चाहिए। इससे शरीर में ठंडक बनी रहती है। और शरीर को पौष्टिक तत्व भी मिलते है जो शरीर को फिट रखते है |

6. तला हुआ काम खाएं।
गर्मियों में शरीर में गर्मी इतनी बढ़ जाती है कि अगर आप ज्यादा तला हुआ खाना खाते हैं तो चेहरे पर पिंपल्स हो सकते हैं और गर्मी बढ़ने के कारण स्किन समस्या हो सकती है। इसलिए तला हुआ कम खाएं। इससे आपकी बॉडी भी फिट रहेगी।
अगर आपको हमारी जानकारी फायदेमंद लगती है तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें।
धन्यवाद!